Thursday, 2 August 2018

Travelling n food

हेल्लो हेल्लो
दोस्तो आज मैं गुरुग्राम के एक छोटे से रेस्ट्रा के बारे में बताने जा रही हूं ...
बहुत इन्तज़ार के बाद बारिश ने दस्तक दी औऱ मौसम ख़ुशगवार हुआ तो निकल पड़े बेटी के साथ इधर उधर घुमक्कड़ गिरी करने के बाद लगा पेट कुछ  बोल रहा है कि मेरा भी ख्याल कीजिये मोहतरमा 😊
फिर सोचा किधर जाए नॉनवेज या वेज़ खाये तभी मन मे एक सुझाव दिया आज कहीं टपरी में शांति से वेज़ ही खाएंगे शोर गुल से दूर मौसम का आनंद लेते हुए ...
बस ऊपर वाले ने सुन ली मेन रोड पर ही एक छोटा सा क्यूट सा रेस्ट्रा दिख गया पार्किंग की भी कोई दिक्कत नही सो उतर गए और सीढ़ियों से ऊपर वाले पोर्शन में बैठ गए ...औऱ आर्डर कर दिया थोड़ा कॉन्फिडेंस तो था रेस्ट्रा के नाम से (पिंड जंक्शन)कि पंजाबी है तो खाना बुरा नही होगा ..
लेकिन जब खाया तो इतना अमेजिंग होगा सोचा नही ..मिक्स वेज में सारी सब्जियों का स्वाद बरकरार था परफेक्ट पकी हुई कम मसले में और नान एकदम सॉफ्ट सभी चीजे लाजवाब थी खा कर जो संतुष्टि हुई मन  और पेट  दोनों की बयान नही कर सकते ...
अब बताती हूँ वो बात जिससे मैं सबसे ज्यादा प्रभावित हुई ये रेस्ट्रा एक महिला चला रही थी वो भी ओपन में बैठ कर हिसाब देखना वो भी  हरियाणा जिले में काबिले तारीफ है ...
तो दोस्तो कभी छोटे रेस्ट्रा में क़्वालिटी खाना खाने का मन हो तो पिंड जंक्शन जरूर जाए